फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Fungal infection patients increased due to mercury rise

Hapur News: पारा चढ़ने से बढ़े फंगल इंफेक्शन के मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Fungal infection patients increased due to mercury rise
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। गर्मियों शुरू होने के साथ ही फंगल इंफेक्शन मरीजों में फैलने लगा है। त्वचा रोग विशेषज्ञों की ओपीडी में आने वाले मरीज एक साल से रोग ठीक नहीं होने की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। जांच में मरीजों द्वारा दवा का कोर्स पूरा न किए जाने से बीमारी बार बार उबरने का कारण सामने आया। इसके अलावा सन बर्न के मरीज ओपीडी में पहुंचने लगे हैं। सीएचसी और जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 280 त्वचा रोगी पहुंच रहे हैं।
चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ.अमरजीत सिंह ने बताया कि त्वचा रोग गर्मी और बरसात आने पर बढ़ जाता है। फंगल इंफेक्शन सबसे पहले शरीर के पसीना रुकने वाले स्थानों पर अधिक होता है, जैसे बगल, जांघ, छाती का निचला भाग और उंगलियों का बीच। दवाओं के सेवन से बीमारी पूरी तरह ठीक हो जाती है।
विज्ञापन

ओपीडी में आने वाले मरीजों में बहुत से ऐसे हैं जो एक साल से ठीक नहीं हो पाए। ऐसे मरीजों से जानकारी की तो बताया कि एक से दो सप्ताह दवा खाकर छोड़ दी, फिर बीमारी हुई तो फिर दवा खायी। उन्होंने बताया कि फंगल के चक्र को तोड़ने के लिए एक से डेढ़ महीने का कोर्स जरूरी होता है। इसके बाद फंगल के होने की संभावना कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही करीब 30 फीसदी मरीज स्केबीज के हैं। इन मरीजों को उंगलियों के बीच, चेहरे पर या शरीर के अन्य जगहों पर दाने बन जाते हैं। डॉ.अमरजीत ने मरीजों को सलाह दी है कि त्वचा रोगों से बचने को योग्य चिकित्सक से इलाज कराएं। पसीना आने वाले शहरी के स्थानों को सूखा रखें, जिसके लिए पाउडर का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed