{"_id":"677c1ffd2d8dbe240a002931","slug":"fraud-of-rs-9-lakh-in-the-name-of-selling-land-hapur-news-c-30-vns1055-547354-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जमीन बेचने के नाम पर नौ लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जमीन बेचने के नाम पर नौ लाख की ठगी
विज्ञापन
शिकारपुर। क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी विकास चौधरी से एक आरोपी ने जमीन बेचने के नाम पर नौ लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि अब आरोपी न तो धनराशि वापस कर रहा है और न ही जमीन का बैनामा करा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी विकास चौधरी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि हापुड़ के गांव गिरधरपुर निवासी प्रमोद कुमार व सोनू की कास्तकारी भूमि क्षेत्र के गांव जमालपुर में है। इस जमीन को बेचने के लिए आरोपियों ने उनके साथ सौदा किया था। सौदा के तहत आरोपियों को साढ़े चार लाख रुपये नकद और साढ़े चार लाख रुपये खाते में बतौर बयाना दिया था। इसके बाद न तो आरोपी ने जमीन का बैनामा किया और न ही धनराशि लौटाई। जब आरोपी से धनराशि वापस मांगी तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के खिलाफ पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं। अब पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी प्रमोद और सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सीओ शिव ठाकुर ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही चार्जशीट कोर्ट में पेश की जाएगी।