फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fraud of 31 lakh rupees

Hapur News: जमीन दिलाने का झांसा देकर 31 लाख रुपये हड़पे

Fri, 24 Oct 2025 09:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 24 Oct 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
fraud of 31 lakh rupees
सिंभावली। क्षेत्र के बक्सर निवासी युवक ने गढ़ नगर निवासी व्यक्ति पर 1800 वर्ग गज का प्लॉट बेचने के नाम पर 31 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी के आदेश पर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव बक्सर निवासी दीपक सैनी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि करीब दो माह पहले गढ़ नगर निवासी संजीव यादव से उनकी मुलाकात हुई। इसमें गांव में स्थित 18 सौ वर्ग गज का प्लॉट अपना बताते हुए उसे बेचने की बात की। प्लॉट देखने के बाद सौदा 31 लाख रुपये में तय हुआ। उन्होंने 20 लाख रुपये अपने बैंक खाते से आरटीजीएस, एक लाख रुपये ऑनलाइन माध्यम से और 10 लाख रुपये नकद आरोपी को दे दिए। इसके बावजूद भी संजीव यादव ने बैनामा नहीं किया। जानकारी करने पर मालूम हुआ कि उसी प्लॉट को कई लोगों को दिखाकर आरोपी ने रुपये लिए हुए है। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने अभद्रता करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि इस मामले में वह कार्रवाई के लिए सिंभावली एवं गढ़ कोतवाली में भी कई बार गुहार लगा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके बाद एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed