फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fraud of 22 thousand

Hapur News: बैंक अधिकारी बनकर खाते से निकाले 22 हजार

Sat, 22 Jun 2024 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 22 Jun 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
fraud of 22 thousand
सिंभावली। गांव सिखैड़ा निवासी युवक के खाते से बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठग ने 22 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। पीडि़त ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव निवासी रिफाकत ने तहरीर देते हुए बताया कि 11 जून की शाम करीब साढ़े छह बजे उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। जिसने अपने आप को एक निजी बैंंक शाखा का अधिकारी बताया। आरोपी ने उसके बैंक खाते के बारे में जानकारी देने के साथ ही क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कही, तो उसने भी हामी भर दी। जिसके लिए आरोपी ने उससे क्रेडिट कार्ड के संबंध में डिटेल मांगी। आरोपी के झांसे में आकर अपने कार्ड का नंबर समेत अन्य जानकारी दे दी। जिसके बाद आरोपी ने उसके मोबाइल पर आया ओटीपी पूछा, ओटीपी भी उसने बता दिया। जिसके बाद उसके खाते से 22 हजार रुपये की नकदी निकाल ली गई। वहीं आरोपी ने फोन भी काट दिया। मोबाइल पर पैसे निकाले जाने का संदेश मिलने के बाद उसने दोबारा उसके मोबाइल पर कॉल की, तो नंबर बंद मिला। जिसके बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि मामला साइबर क्राइम से जुड़ा हुआ है, साइबर सेल की मदद से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed