फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   forest team in search of leapord

Hapur News: तेंदुए की तलाश में वन विभाग की टीम, दहशत में किसान

Mon, 29 Apr 2024 11:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 29 Apr 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
forest team in search of leapord
गढ़मुक्तेश्वर। गांव चित्तौड़ा-सालारपुर समेत आसपास के गांवों के ग्रामीण तेंदुए की दहशत से घर से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। पांच दिन से वन विभाग की पांच जनपदों की टीम आसपास के जंगल में कांबिंग कर रही हैं। लेकिन अभी तक तेंदुआ नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन

25 अप्रैल की सुबह खेतों पर काम करने के दौरान तेंदुए ने पांच किसानों पर हमला घायल कर दिया था। मौके पर मौजूद दर्जनों किसानों ने मुकाबला करते हुए तेंदुए को वहां से भगाया। जिसके बाद घायल किसानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एक साथ पांच किसानों पर जंगली जानवर के हमले की सूचना से वन विभाग में हड़कंप मच गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पांच जनपदों से वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने तेंदुए की तलाश में घंटों कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। तीन स्थानों पर पिंजरे भी लगाए गए। लेकिन आज तक भी तेंदुआ पिंजरे में नहीं फंस सका है।
विज्ञापन


पांच दिन बीतने के बाद भी तेंदुए का कोई सुराग नहीं लगने से किसानों में दहशत बढ़ रही है। किसानों और ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ आसपास के क्षेत्र में ही मौजूद है, जो कभी भी किसी पर भी हमला कर सकता है। लेकिन वन विभाग की टीमें केवल खानापूर्ति कर रही हैं। जल्द से जल्द तेंदुए को पकडऩे के लिए ठोस कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह का कहना है कि लगातार चार टीम तेंदुए की तलाश में चित्तौड़ा-सालारपुर समेत आसपास के जंगलों में कांबिंग कराई जा रही है। तेंदुए के पंजों के निशान कहीं नहीं मिल पा रहे हैं। पिंजरों पर भी नजर रखी जा रही है। जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed