फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fog in the morning

Hapur News: सुबह कोहरा, दिनभर छाई स्मॉग की चादर, 375 पहुंचा एक्यूआई

Wed, 13 Nov 2024 09:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 13 Nov 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
fog in the morning
हापुड़। बुधवार को सीजन के पहला कोहरा पड़ा। सुबह से दोपहर तक घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। इसके बाद स्मॉग ने रूप ले लिया। पूरे दिन आसमान में धुंध छाई रही। जिससे बुधवार को प्रदूषण के सारे रिकार्ड टूट गए। बुधवार को एक्यूआई 375 दर्ज किया गया। इसके कारण लाेगों को सांस लेने और आंखों में जलन से परेशानी हुई।
विज्ञापन


बुधवार सुबह चार बजे से ही कोहरा छा गया। इस कारण सड़कों पर दृश्यता भी कम हो गई। हाईवे पर वाहन चालकों को 100 मीटर से अधिक दूरी का नजर नहीं आ रहा था। कोहरे के कारण काेई दुर्घटना न हो, इसलिए लोगों ने वाहनों का संचालन इंडीकेटर व हेडलाइट जलाकर किया। वहीं, हल्की शीत लहर चलने से लोगों को ठंड का भी एहसास हुआ। सुबह करीब 11 बजे तक पहले काेहरे के कारण लोगों का सड़कों पर चलना दुश्वार हुआ। इसके बाद आसमान में स्मॉग की चादर फैल गई, जिसके कारण दिनभर लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

जिले के ग्रैप का दूसरा चरण लागू है, लेकिन इसके बावजूद पाबंदियां नजर नहीं आ रही हैं। जगह-जगह कूड़ा जल रहा है और सड़कों पर पानी का छिड़काव तक नहीं हो रहा है। निर्माण कार्यों में नियमों की अनदेखी हो रही है। जिसके कारण हापुड़ जैसे छोटे शहर में भी प्रदूषण की स्थिति काबू में नहीं आ रही है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार को सीजन का सबसे प्रदूषित दिन होने के बावजूद जिले में छिड़काव नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा

हवा चलने के बाद भी जिले में वायु प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यदि हवा की रफ्तार थमती है तो फिर और एक्यूआई बढ़ सकता है। जिससे सांस, हृदय व आंखों के रोगियों की संख्या और अधिक बढ़ेगी। बुधवार को जिला अस्पताल और सीएचसी में आंखों के पीड़ित 117 और सांस की बीमार के 104 रोगी जांच कराने पहुंचे।


उड़ती धूल बनी मुसीबत
मुख्य मार्गों पर वाहनों के संचालन के दौरान धूल उड़ रही है। पानी का छिड़काव न होने और खुले में निर्माण जाने के कारण यह स्थिति बनी हुई है। इसके बाद भी प्रशासन और नगर पालिका के अधिकारी कुछ नहीं कर रहे हैं।


जनपद में एक्यूआई की स्थिति --

समय
एक्यूआई
रात एक बजे
282

तीन बजे

267

सुबह पांच बजे
280

सात बजे

282

नौ बजे

283

11 बजे

283

दोपहर एक बजे
295

तीन बजे

317

शाम चार बजे
330

सात बजे 375
----

नोट - यह आंकड़े प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट से लिए गए हैं।


कोट -

प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार पानी का छिड़काव सड़कों पर कराया जा रहा है। लोगों से अपील है कि वह जरूरी कार्य से ही वाहन का संचालन करे। - संदीप कुमार, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed