फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Five people bitten by dogs, two referred to Delhi

Hapur News: पांच लोगों को कुत्तों ने काटा, दो दिल्ली रेफर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Five people bitten by dogs, two referred to Delhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ब्रजघाट/कुचेसर चौपला। ब्रजघाट और कुचेसर रोड चौपला पर घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों पर कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चों को काटकर घायल कर दिया। कुत्तों ने दो बुजुर्ग समेत तीन लोगों पर भी हमला कर दिया। दोनों बुजुर्गों को दिल्ली रेफर किया गया है।
मूलरूप से जनपद अमरोहा के रहने वाले मलखान सिंह का बेटा प्रशांत (12) ब्रजघाट के मोहल्ला तार गली में रिश्तेदारी में रहने के लिए आया था। शनिवार की देर रात को घर के बाहर खेल रहा था, इसी बीच आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और नीचे गिराकर काटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बच्चे का शोर सुनकर परिजनों ने किसी तरह उसे बचाया। परिजन किशोर को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज किया गया। स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्तों से राहत दिलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कुचेसर रोड चौपला पर तीन वर्षीय इनाया भी घर के बाहर खेल रही थी। आवारा कुत्तों ने उसे बुरी तरह नौच लिया। चेहरे पर भी कई जगह काटा आस पास के लोगों ने किसी तरह बच्ची को बचाया।

इसके अलावा हाजी सलीम (55) पुत्र अब्दुल सत्तार, आसगरी (60) पत्नी सत्तार को भी उसी कुत्ते ने काट लिया। दोनों को दिल्ली जीटीबी रेफर किया गया। मोनू (34) पुत्र धर्म को भी कुत्ते ने काटा। इसके अलावा कई अन्य राहगीरों को भी आवारा कुत्तों ने शिकार बनाया। कुत्तों के आक्रामक व्यवहार से लोगों में दहशत है।

सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी ने बताया कि जिले के सरकारी अस्पतालों में रेबीज की पर्याप्त वैक्सीन है। कुत्ता, बंदर के काटने पर लोग अस्पताल पहुंचे। रेबीज बेहद जानलेवा है। इससे बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed