फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Five link roads will be constructed with Rs 1.95 crore, thousands of villagers will benefit

Hapur News: 1.95 करोड़ से होगा पांच संपर्क मार्गों का निर्माण, हजारों ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Five link roads will be constructed with Rs 1.95 crore, thousands of villagers will benefit
हापुड़। जिले के पांच संपर्क मार्गों का निर्माण, नवीनीकरण और विशेष मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर निकाले हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मार्च माह से निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे। इन संपर्क मार्गाेें से हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की ओर से 40 लाख रुपये से गढ़-अब्दुल्लापुर भगवंतपुर रोड, 42.50 लाख रुपये से एनएच-24 निजामपुर से बदनौली-मोदीनगर-हापुड़ मार्ग किमी. 18 व 19 वाया कस्तला कासमाबाद और कस्तला की मंढैया-अमीरपुर नंगौला मार्ग, 36.30 लाख से सपनावत-इकलैडी भावा बॉर्डर मार्ग, 38 लाख से ब्रजघाट से बागड़पुर सिकंदरपुर मार्ग व 38.25 लाख से जखैड़ा से ढोलपुर नानई पलवाड़ा तक मार्ग की विशेष मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। इन मार्गों से जुड़े गांव सरावा, जसरूपनगर, दस्तोई, धौलाना, हाफिजपुर सहित अन्य गांवों के हजारों ग्रामीणों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार का कहना है कि सभी कार्य मार्च में शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने प्रक्रिया शुरू की है। मार्गों की मरम्मत, नवीनीकरण आदि कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed