फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   firemen died in car accident

Hapur News: छपकौली में अनियंत्रित होकर पलटी कार, दमकलकर्मी की मौत

Sat, 06 Jul 2024 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 06 Jul 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
firemen died in car accident
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव छपकौली के पास एक कार अनियंत्रित होकर मकान से टकराकर पलट गई। इसमें कार सवार दमकलकर्मी भगत सिंह (27) व उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान देर रात भगत सिंह की मौत हो गई। शनिवार दोपहर बाद दमकलकर्मी का सलामी देकर नम आंखों से अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


गांव निवासी जयपाल सिंह ने बताया कि उसका पुत्र भगत सिंह वर्ष 2020 में अग्निशमन विभाग में फायर मैन के पद पर भर्ती हुए थे। वह वर्तमान में आगरा में तैनात थे और चार दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे। शुक्रवार की रात वह मेरठ गंगानगर निवासी अपनी बहन से मिलकर कार से अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहे थे। जैसे ही उसकी कार गांव के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर मकान से टकराकर पलट गई। हादसा देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी पत्नी मोनिका के दोनों हाथों की हड्डी टूट गई है। शनिवार की सुबह मेरठ में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोपहर बाद भगत सिंह का शव गांव पहुंचा। जिसे देख गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जबकि पिता जयपाल सिंह, मां, बहन व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। इसके बाद गांव स्थित श्मशान में सलामी देकर नम आंखों से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन




पांच माह पहले हुई थी शादी

करीब पांच माह पहले उसके पुत्र भगत सिंह की शादी गंगापार अमरोहा से हुई थी। अपनी बहन के भगत सिंह इकलौते भाई थे। जिन्हें याद कर वह बिलख रही थी। वहीं, पुत्र को खोने से पिता व मां भी सदमे में थी। ग्रामीण पिता, मां व बहन को बिलखता देख अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed