Hapur Fire News: केमिकल फैक्टरी में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ी मौके पर; बुझाने के प्रयास जारी
Fire in Hapur Today: रात तक करीब फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी थीं और आग को बुझाने के प्रयास कर रही थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पटना मोड़ पर स्थित एक केमिकल फैक्टरी में मंगलवार देर शाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही थीं।
मेरठ रोड आलोक विहार निवासी दिनेश सराफ की दर्पण क्रेमिक्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से केमिकल और पेंट की फैक्टरी है। मंगलवार देर शाम अचानक इसमें आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने अंदर फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालते हुए आग को बुझाने के प्रयास किए।
रात तक करीब फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी थीं और आग को बुझाने के प्रयास कर रही थीं। आग के कारण फैक्टरी से बार-बार विस्फोट की आवास सुनाई दे रही थीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत व्याप्त थी।