{"_id":"65f9ba99272aca0d030c4c67","slug":"fir-on-bank-manager-hapur-news-c-135-1-hpr1001-108831-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: किसान से 4.25 लाख हड़पने पर बैंक प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: किसान से 4.25 लाख हड़पने पर बैंक प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज
Tue, 19 Mar 2024 09:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 19 Mar 2024 09:47 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव बदनौली स्थित बैंक के प्रबंधक पर किसान के साथ धोखाधड़ी कर 4.25 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। आरोप है कि किसान ने जमीन गिरवी रखकर 3.10 लाख रुपये का ऋण लिया था। जिसके संबंध में ब्याज सहित उसने 4.25 लाख रुपये जमा कर दिया। लेकिन शाखा प्रबंधक ने रुपये हड़पकर फर्जी नो ड्यूज दे दिया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी बैंक प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव सरावा के सुरेश ने बताया कि उसने अपनी कृषि भूमि को गिरवी रखकर गांव बदनौली स्थित सिंडिकेट बैंक (जो अब कैनरा बैंक है) की शाखा से 85 हजार रुपये, 2.25 लाख रुपये का ऋण लिया था। 14 अक्तूबर 2019 को उसने तत्कालीन शाखा प्रबंधक योगेश कुमार से लोन की धनराशी जमा कराकर खाता बंद कराने के लिए उसे ब्याज सहित 4.25 लाख रुपये जमा करा दिए। इसके बाद शाखा प्रबंधक ने उसे नो ड्यूज दे दिया। जिसे उसने तहसील कार्यालय में जमा कराकर भूमि को बंधनमुक्त करा लिया।
नौ अगस्त 2023 को वह बैंक में खुले बचत खाते से रुपये निकालने गया तो कर्मचारियों ने बताया कि उसपर पांच लाख रुपये का ऋण है। छानबीन करने पर पता चला कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक योगेश कुमार ने फर्जीवाड़ा कर उसके 4.25 लाख रुपये हड़प लिए हैं। मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में न्यायालय के आदेश पर मेरठ रोड स्थित न्यू शक्तिनगर के योगेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।