फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fir in dowry murder

Hapur News: दहेज हत्या में पति समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 19 Mar 2025 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 19 Mar 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
fir in dowry murder
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव नानपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जनपद संभल के थाना एचोड़ा कंबोज के गांव कथना निवासी सुरेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। सुरेंद्र ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी ज्योति की शादी वर्ष 2021 में गांव नानपुर निवासी संदीप कुमार के साथ की थी। शादी में करीब 11 लाख रुपये खर्च किए गए थे। बताया कि शादी के बाद उसकी बेटी ने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया। बेटी का पति संदीप जेठ रविंद्र, सास लतेश और जेठानी आए दिन उसकी बेटी का उत्पीड़न करने लगे। आरोपी बेटी से कार और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। जिसे पूरा न करा पाने पर उसकी पिटाई की गई। 13 मार्च को आरोपियों ने एक बार फिर दहेज की मांग दोहाराई, जिसे पूरा कराने से मना करने पर सभी ने उनकी बेटी को पीटा। आरोपियों की पिटाई से ही उनकी बेटी की मौत हुई है। पीडि़त ने सभी आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दहेज हत्या व अन्य धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed