{"_id":"64d3c99302c56a18470a1ed9","slug":"fight-between-two-community-hapur-news-c-135-1-hpr1001-1916-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मुदाफरा में दो पक्षों में संघर्ष, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मुदाफरा में दो पक्षों में संघर्ष, दो लोग घायल
Wed, 09 Aug 2023 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 09 Aug 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुदाफरा में रास्ते में खड़ी बाइक से कार टकराने पर दो संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए। झगड़े के दौरान दो लोग घायल हो गए। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और मामले को शांत कराया गया।
बुधवार शाम गांव मुदाफरा निवासी नितेश पुत्र राजेंद्र की बाइक मदरसे के पास रास्ते में खड़ी थी। इसी दौरान साद पुत्र इकबाल कार लेकर यहां आ गया। कार की साइड बाइक में लगने के कारण दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि साद मदरसे पहुंचा और कुछ लोगों को बुला लाया। जिसके बाद इन लोगों ने ईंटों से नितेश पर हमला बोल दिया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। सूचना पर दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चले। घटना में साद भी घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लाठियां फटकारकर लोगों को खदेड़ा। थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेष कुमार ने बताया कि रोडरेज के कारण घटना हुई है, घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। गांव में शांति व्यवस्था बहाल है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।