{"_id":"584ebf5e4f1c1b686f649a79","slug":"farmers-not-developed-plot","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण किसानों को नहीं दे रहा विकसित भूखण्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण किसानों को नहीं दे रहा विकसित भूखण्ड
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 12 Dec 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
लैंड
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय पंचायत विकास प्रधान संगठन ने प्राधिकरण द्वारा प्रीत विहार विस्तार आवासीय योजना के लिए किसानों की भूमि अधिग्रहीत करने के बाद दस प्रतिशत विकसित भूखंड नहीं देने का आरोप लगाते हुए 15 दिसंबर को प्राधिकरण कार्यालय पर धरने की घोषणा की है।
विज्ञापन
श्यामपुर के पूर्व प्रधान राजवीर सिंह भाटी द्वारा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और जिलाधिकारी को भेजे शिकायत पत्र में कहा है कि गांव श्यामनगर, अच्छेजा, चमरी के किसानों की भूमि का आठ वर्ष पूर्व प्रीत विहार विस्तार योजना के अंतर्गत अधिग्रहण किया गया था।
विज्ञापन
जिसमें दस प्रतिशत भूमि विकसित कर किसानों को दी जानी थी। इस संबंध में प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि सभी भूखंड बिक्री कर दिये गए हैं। किसान अब एकजुट होकर प्राधिकरण की बेईमानी के विरुद्ध आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने किसानों को आह्वान किया कि 15 दिसंबर को एकजुट होकर प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे और धरने में शामिल हों। उधर प्राधिकरण के सचिव एवं वित नियंत्रक विश्वजीत राय का कहना है कि किसान इस मामले को लेकर पिछले दिनों प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आरके सिंह से मिले थे।
उन्होंने तहसीलदार अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन कर किसानों की इस समस्या का समाधान करने के लिए रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद भी किसान धरना देने की बात कह रहे है, यह उचित नहीं है।