फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   farmer protest on toll plaza

Hapur News: टोल प्लाजा पर शुल्क मांगने पर किसानों का हंगामा

Sun, 18 Aug 2024 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 18 Aug 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
farmer protest on toll plaza
ब्रजघाट। टोल प्लाजा पर शुल्क मांगने पर शनिवार की रात अल्लाबख्शपुर टोल पर भाकियू संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने हंगामा किया। वहीं, टोल प्रबंधन ने सरकारी आदेश का हवाला देकर उन्हें शांत करा दिया।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण द्वारा अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा से सबसे अधिक संख्या में बिना टोल दिए वाहनों के गुजरने को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। वहीं आदेश जारी करते हुए किसी भी वाहन को बिना शुल्क के न जाने देने का निर्देश भी दिया था। जिसके बाद से टोल प्रबंधन ने सख्ती करना शुरू कर दिया। वहीं इसे लेकर कुछ विरोध भी हुआ। शनिवार की रात भाकियू संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी के नेतृत्व में किसान टोल पर पहुंच गए। जिन्होंने किसानों के वाहनों को रोके जाने को लेकर हंगामा किया। नरेश चौधरी ने कहा कि स्थानीय कार्यकर्ताओं से टोल न लिया जाए। टोल कर्मचारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने उनकी कोई बात नहीं सुनी।
विज्ञापन


जिसके बाद कार्यवाहक प्रबंधक दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाबुझा कर शांत कराया। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा सरकार के नियमों और आदेश पर चलता है। किसी भी चौधरी या संगठन के इशारे पर टोल नहीं चलता है। दिनेश कुमार ने कहा कि किसी भी वाहन को बिना शुल्क के नहीं जाने दिया जाएगा। वहीं स्थानीय लोगों से भी मासिक पास बनवाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed