फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fake id, fraud 1.45 lakh rupees

Hapur News: फर्जी आईडी से बनाया दोस्त, 1.45 लाख रुपये ठगे

Thu, 16 May 2024 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 16 May 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
fake id, fraud 1.45 lakh rupees
पिलखुवा। फर्जी फेसबुक आईडी और दस्तावेज से साइबर ठगों ने 1.45 रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन


गांव कांवी निवासी अनिरूद्ध सिंह तोमर ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी फेसबुक आईडी पर मर्सी जेक्सन नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसे उसके द्वारा स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद उसके पास एक व्हाटसएप कॉल आई। फोनकर्ता ने नाइजीरिया निवासी मर्सी बताते हुए जल्द भारत आने की जानकारी दी। एक मार्च की सुबह मर्सी की व्हाटसएप कॉल आई जिसने दिल्ली हवाई अड्डे पर 70 हजार यूएस डॉलर और आईफोन समेत कस्टम विभाग द्वारा पकड़े जाने की जानकारी दी। उसने बताया कि वह यह फोन उसके लिए लेकर आ रही थी। उसके पास बाद कुछ देर बाद फिर से एक कॉल आ, जिसने कस्टमर अधिकारी बताते हुए दो बार में 1.45 लाख रुपये एक बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। कुछ देर बार फिर फोन आया और 35 हजार रुपये ट्रांसफर करने की बात कही। उसने मना करते हुए पूर्व में ट्रांसफर किए गए रुपये वापस मांगे। जिस पर फोनकर्ता ने उसके मोबाइल पर भेजे गए रुपयों की पर्ची भेजकर 30 अप्रैल तक रुपये उसके बैंक खाते में भेजने का आश्वासन दिया। अब आरोपी ना तो फोन उठ रहा और ना ही रुपये खाते में आए हैं। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला साइबर अपराध से जुड़ा है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed