फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Extorted five lakh rupees from a person by showing a plot on the basis of fake documents

Hapur News: फर्जी कागजातों के आधार पर प्लाट दिखाकर व्यक्ति से पांच लाख हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Extorted five lakh rupees from a person by showing a plot on the basis of fake documents
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला नेहरू कॉलोनी में कुछ लोगों ने फर्जी कागजातों के आधार पर प्लाट दिखाकर एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर अब आरोपी पीड़ित से मारपीट करने पर उतारू है। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी से की।
विज्ञापन


मोहल्ला संजय विहार आवास विकास कालोनी निवासी हरेंद्र त्यागी ने बताया कि अक्तूबर माह में मनीष त्यागी निवासी सर्वोदय कालोनी मेरठ ने उसे नेहरु कालोनी में एक प्लाट दिखाया था। प्लाट पसंद आने पर आरोपी ने फर्जी कागजात दिखाकर उससे पांच लाख रुपये का बयाना एडवांस ले लिए। इसके बाद पीड़ित को जानकारी हुई कि इस प्लाट को जो कागजात उसे दिखाए गए थे, वह प्लाट सुभतंरा त्यागी के नाम है और उनकी मृत्यु हो चुकी है। जबकि आरोपी उसे यह प्लाट अपना बताकर दिखाया था और उससे बयान के रूप में पांच लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद पीड़ित द्वारा अपने रुपये वापस मांगने पर आरोपी मनीष त्यागी, ओमदत्त त्यागी, शिवकुमार शर्मा व वीरेंद्र त्यागी उससे मारपीट करने पर उतारू हो गए।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश पर मनीष त्यागी, ओमदत्त त्यागी, शिवकुमार शर्मा व विरेंद्र त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed