{"_id":"688b9f168fd2703ab803f917","slug":"encounter-inspection-hapur-news-c-306-1-gha1001-116497-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पुलिस और एसटीएफ से हुई मुठभेड़ की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पुलिस और एसटीएफ से हुई मुठभेड़ की होगी जांच
Thu, 31 Jul 2025 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 31 Jul 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। नोएडा और बिहार एसटीएफ समेत सिंभावली पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में बिहार का मोस्ट वांटेड इनामी बदमाश डबलू यादव मारा गया था। डीएम ने अब इसकी मजिस्ट्रीयल जांच के निर्देश दिए हैं।
सिंभावली क्षेत्र के अंतर्गत गांव बड्ढा के जंगल से होकर निकल रही नहर के पुल पर चौराहे के पास नोएडा और बिहार एसटीएफ समेत सिंभावली पुलिस की संयु्क्त टीम की 27 जुलाई की देर रात को दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई थी। इसमें पीठ पर गोली लगने से बिहार का मोस्ट वांटेड 50 हजार का इनामी बदमाश डबलू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया था, इसका दूसरा साथी अंधेरे का लाभ उठाकर पास के खेतों में खड़ीं फसलों में छिपकर फरार हो गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान घायल डबलू यादव की मौत हो गई थी। डीएम अभिषेक पांडेय ने गढ़ एसडीएम अंकित कुमार वर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। एसडीएम ने बताया कि संबंधित मुठभेड़ से जुड़े प्रकरण के संबंध में अगर किसी व्यक्ति को कुछ भी कहना हो अथवा कोई भी साक्ष्य, ऑडियो, वीडियो अथवा अन्य अभिलेख आदि प्रस्तुत करना हो तो वह 14 अगस्त तक किसी भी कार्य दिवस में उनके समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकता है।