{"_id":"682a2796a45d49bac1034539","slug":"electricity-supply-was-disrupted-for-four-hours-during-installation-of-vcb-panel-hapur-news-c-135-1-hpr1005-124554-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: वीसीबी पैनल स्थापित करने के दौरान चार घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: वीसीबी पैनल स्थापित करने के दौरान चार घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। पटना मुरादपुर, स्वर्ग आश्रम रोड बिजली घर पर 11 केवी वीसीबी पैनल स्थापित करने के दौरान करीब चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इस कारण 10 से अधिक मोहल्लों के करीब दो हजार भवन स्वामियों को परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह के समय आपूर्ति बाधित रहने से घरेलू कार्य भी प्रभावित हुए।
रविवार सुबह पटना मुरादपुर बिजली घर क्षेत्र में बिजनेस प्लान के तहत कार्य कराया गया। इस दौरान 11 केवी वीसीबी पैनल स्थापित किया गया। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक पैनल को स्थापित करने का कार्य चला। जबकि, उपभोक्ताओं को सूचना दी गई थी कि सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक तीन घंटे के लिए कार्य होगा। एक घंटा अतिरिक्त कार्य चलने के कारण ग्रीन पार्क कॉलोनी, पन्नापुरी, इंद्रलोक कॉलोनी, केशव नगर, अर्जुननगर, त्यागी नगर, देवलोक कॉलोनी, प्रभा विहार, साकेत आदि इलाकों में आपूर्ति बंद रही। करीब दो हजार भवनों में रहने वाले पांच हजार परिवारों को परेशान होना पड़ा।
मामले में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता मनीष यादव का कहना है कि वीसीबी मशीन स्थापित करने के लिए विद्युत आपूर्ति को बंद रखा गया था। उपभोक्ताओं को सूचना पहले ही दे दी गई थी।