{"_id":"594a840d4f1c1bbf548b47ea","slug":"eid-will-get-plenty-of-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर मिलेगी भरपूर बिजली, निगम अफसरों ने पूरी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर मिलेगी भरपूर बिजली, निगम अफसरों ने पूरी की तैयारी
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 21 Jun 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद की खुशियों में बिजली बाधा नहीं बन सकेगी। शहर, देहात को भरपूर आपूर्ति दी जायेगी। इसकी तैयारी निगम अफसरों ने पूरी कर ली है। फाल्ट की सूचना पर कर्मचार तत्काल पहुंचकर लोगों को समस्या से राहत दिलाएंगे। इसके लिए निगम के अफसरों ने कर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं।
विज्ञापन
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर को 24 और देहात को 20 घंटे तक बिजली देने की घोषणा की थी। बीते कई दिनों से बिजली व्यवस्था बेपटरी हो रही थी। ऐसे में रोजेदारों को भी काफी परेशानी हो रही थी। लेकिन बरसात के बाद से आपूर्ति कुछ हद तक पटरी पर लौटी है।
विज्ञापन
ईद पर बिजली आपूर्ति लोगों को परेशान नहीं कर सकेगी। इसकी तैयारी निगम अफसरों ने पूरी कर ली हैं। बिजलीघरों पर लगे ट्रांसफार्मर में तेल आदि पूरा कर दिया गया है। जर्जर विद्युत तारों को भी बदला जा रहा है। बिजलीघरों पर तैनात कर्मचारियों का अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि ईद पर शहर, देहात को भरपूर बिजली आपूर्ति मिलेगी। फाल्ट आदि की समस्या को तत्काल दुरुस्त किया जाएगा। उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।