{"_id":"57f920b84f1c1b526a27021c","slug":"during-the-melee-had-to-chide-teacher-expensive","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसियों में हाथापाई के दौरान टीचर को डांटना पड़ा मंहगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसियों में हाथापाई के दौरान टीचर को डांटना पड़ा मंहगा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसियों में हाथापाई के दौरान डांटने से गुस्साए युवक ने साथियों के साथ मिलकर कोचिंग टीचर की जमकर धुनाई कर डाली। घायल टीचर ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
सिंभावली क्षेत्र के गांव शरीकपुर निवासी मदन सिंह मेरठ के कस्बा किठौर के एक कोचिंग सेंटर में टीचर हैं।
वह शनिवार सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से बाहर निकले तो रास्ते में गांव का ही एक युवक अपने कुछ साथियों के साथ खड़ा मिला। वह गालियां देने लगा। विरोध करने पर युवक और उसके साथियों ने कोचिंग टीचर मदन सिंह को घेर लिया और लात-घूसों , डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
घायल टीचर ने आरोपी युवक समेत उसके साथियों के खिलाफ सिंभावली थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा गया है कि एक अक्तूबर को गांव के भूरे और सचिन में हाथापाई हो रही थी। वह मौके पर आ गया था और भूरे को डांट फटकार कर मामला शांत करा दिया था।
विज्ञापन
भूरे इसको लेकर रंजिश मानने लगा और कोचिंग सेंटर जाने के दौरान उस पर हमला कर दिया। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।