{"_id":"6a57c201a6c2452a47013852","slug":"drain-wall-suddenly-collapses-on-delhi-road-major-accident-averted-hapur-news-c-135-1-hpr1005-144842-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दिल्ली रोड पर अचानक ढह गई नाले की दीवार, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दिल्ली रोड पर अचानक ढह गई नाले की दीवार, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर ढही नाले की दीवार। संवाद
हापुड़। नगर के दिल्ली रोड पर बुधवार को अचानक नाले की दीवार ढह गई। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। मुख्य मार्ग पर नाले की दीवार गिरने से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, सुबह सभी दुकानें रोजाना की तरह खुली थीं। अचानक मल्होत्रा बैटरी से लेकर कई दुकानों के सामने सड़क की ओर बनी नाले की दीवार गिर गई। दीवार के साथ ही इंटरलॉकिंग टाइल्स भी उखड़ गईं। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
बता दें कि यहां दिल्ली की ओर से आने वाली बसें और अन्य यात्री वाहन रुकते हैं। जिस समय हादसा हुआ, उस समय कोई बस या अन्य वाहन वहां खड़े नहीं थे। मामले में ईओ संजय मिश्रा ने बताया कि मौके पर टीम भेजी गई है। जल्द ही नाले और इंटरलॉकिंग टाइल्स की मरम्मत कराई जाएगी।