{"_id":"5724d4374f1c1bc73aa91589","slug":"dm-surrounded-by-lawyers","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने डीएम को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने डीएम को घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 30 Apr 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने हड़ताल की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में अधिवक्ताओं की हो रहीं हत्याओं के विरोध में शनिवार को हापुड़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हड़ताल की। डीएम का घेराव कर मृतक आश्रितों को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
शनिवार को हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कंसल और सचिव शाहिद हुसैन के नेतृत्व में पदाधिकारी और सदस्य शांति मार्च निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है।
विज्ञापन
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शांति मार्च निकाला गया। अगर अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमले होते हैं या उनकी हत्या होती है तो आम आदमी का क्या होगा। 15 मार्च को प्रतापगढ़ के अधिवक्ता जवाहर लाल मिश्र की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
16 मार्च को बिल्हौर कानपुर नगर में अधिवक्ता जितेंद्रपाल और वाराणसी में रोहित मौर्य पर हमले हुए हैं। वकीलों ने डीएम अनिल ढींगरा और एसडीएम सदर अवनीश राय का घेराव कर अधिवक्ताओं के शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग की।
डीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। वहां पर पूर्व बार अध्यक्ष सत्यपाल सिंह तोमर, विजय चौहान, बिजेंद्र चौहान, खालिद खान, राजेश गुप्ता, लोकेश कैन, विवेक गर्ग, रविंद्र निमेष, अनिल शिशौदिया, यूसुफ कुरैशी, संजय मित्तल, रमेश चंद्र आदि रहे।