फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   DM-SP showered flowers on Shiva devotees

Hapur News: डीएम-एसपी नेे हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर बरसाए फूल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
DM-SP showered flowers on Shiva devotees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर।
गंगानगरी ब्रजघाट में रविवार को डीएम प्रेरणा शर्मा और एसपी अभिषेक वर्मा ने हेलीकॉप्टर में बैठकर गंगा जल भरने आए शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान गंगानगरी में मौजूद शिवभक्त हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा होते देख खुशी से झूम उठे।

शासन के आदेश पर ब्रजघाट में डीएम प्रेरणा शर्मा और एसपी अभिषेक वर्मा ने ब्रजघाट में जल भरने पहुंचे शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होते देख शिवभक्तों में खुशी के साथ एक नया जोश भर गया। वहीं आज (सोमवार को) सावन की सोमवती अमावस्या पर भी ब्रजघाट गंगा में स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। जिसके लिए पालिका और पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं के आवागमन की तैयारी शुरु कर दी है। गंगा में लगाई गई बैरिकेडिंग, पथ प्रकाश व्यवस्था, चेजिंग रूम, शौचालयों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है।
विज्ञापन


शिवभक्तों का आवागमन जारी

जनपद मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, रामपुर समेत अन्य स्थानों से शिवभक्त ब्रजघाट में गंगाजल भरने के लिए पहुंचे। करीब दस हजार शिवभक्तों ने ब्रजघाट गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर हर हर महादेव के जयघोष लगाते हुए जल भरा और गंगा तट पर पूजा अर्चना कर कांवड़ लेकर लौटे। वहीं गढ़ के पूर्व विधायक कमल मलिक ने कार्यकर्ताओं के साथ ब्रजघाट से जल भरा और अमरोहा के शिव मंदिर के लिए रवाना हुए। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed