फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   DM got angry in the meeting, said there is no need to come to the meeting like a hero

Hapur News: बैठक में डीएम हुए नाराज, बोले हीरो बनकर मीटिंग में आने की जरूरत नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
DM got angry in the meeting, said there is no need to come to the meeting like a hero
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धौलाना। ब्लॉक सभागार में आयोजित जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने योजनाओं की धीमी प्रगति और लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो अधिकारी हीरो बनकर केवल बैठक की शोभा बढ़ाने आते हैं, ऐसे बैठकों में आने की जरूरत नहीं है। डीएम ने दो टूक लहजे में कहा कि जनता से किए गए वादों को समय पर पूरा करें, कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।
बैठक में जल जीवन मिशन की जमीनी हकीकत उजागर हुई और डीएम ने सख्त लहजे में कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने और जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।बैठक में पानी की टंकियों में लीकेज, सोलर प्लांट की खराबी, अधूरी पाइप लाइन, बिजली कनेक्शन में देरी जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। डीएम ने कार्यदायी एजेंसियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब केवल नतीजे चाहिए, बहाने नहीं।
विज्ञापन

बैठक में पहुंचे ब्लॉक स्तर, जल निगम और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि तय समय सीमा में काम न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने खंड विकास अधिकारी रामकुमार शर्मा को निर्देश दिए कि पांच दिन के भीतर ग्राम प्रधानों से प्राप्त समस्याओं की सूची बनाकर संबंधित विभागों को भेजें और समाधान की स्थिति से उन्हें अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बीडीओ रामकुमार शर्मा को निर्देश दिए कि ग्राम प्रधानों की समस्याएं पांच दिन के भीतर संकलित कर संबंधित विभागों को भेजी जाएं और समाधान की स्थिति से अवगत कराया जाए। समाना, निधावली, बीघेपुर, खिचरा, आज़मपुर और छिजारसी जैसे गांवों में टंकी से जलापूर्ति संबंधी गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं।

बैठक में एसडीएम धौलाना शुभम श्रीवास्तव, तहसीलदार प्रवेश कुमार, नायब तहसीलदार अमर पाल सिंह, न्यायिक नायब तहसीलदार दिव्यांशी सिंह, डीपीआरओ शिव बिहारी शुक्ला, जल निगम अभियंता विनय रावत, अजय सांगवान, पिंटू मौर्य, चौधरी राजपाल सिंह, अरविंद सिसौदिया, अमित राणा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed