{"_id":"68768444d08566266805707e","slug":"development-from-two-crore-rupees-hapur-news-c-135-1-hpr1005-127381-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दो करोड़ से गांवों में बनेंगी सड़कें और नालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दो करोड़ से गांवों में बनेंगी सड़कें और नालियां
Tue, 15 Jul 2025 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 15 Jul 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
हापुड़ । जिला पंचायत राज विभाग गांवों में दो करोड़ रुपये से विकास कार्य कराएगा। राज्य वित्त से मिली धनराशि को पीएफएमएस के जरिए खातों में स्थानांतरण हो गया है। इससे गांवों में होने वाले विकास कार्यों को रफ्तार मिल सकेगी।
जिले के कई गांव बजट की कमी से जूझ रहे हैं। बजट न मिलने के कारण गांवों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। हालांकि, अब शासन ने दो करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इस धनराशि से गांवों में नाली, सड़क और खड़ंजे लगाए जाएंगे। जल्द ही निर्माण कार्यों के लिए टेंडर निकाला जाएगा। लंबे समय से लोग निर्माण कार्यों को कराने की मांग कर रहे थे। बता दें कि जिले में 273 ग्राम पंचायतें हैं, इनमें अलग-अलग मदों से विकास कार्य होते हैं। डीपीआरओ शिव बिहारी शुक्ला ने बताया कि राज्य वित्त से दो करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है। इस धनराशि से गांवों में सड़कें, नाली और खड़ंजे आदि का निर्माण होगा।