फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Despite the water level of Ganga being stable, uneasiness persists

Hapur News: गंगा का जलस्तर स्थिर होने के बावजूद भी बेचैनी बरकरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Despite the water level of Ganga being stable, uneasiness persists
जलस्तर स्थिर रहने के बाद भी ब्रजघाट में नहीं थम रहा गंगा का उफान। संवाद
ब्रजघाट। शनिवार को गंगा का जलस्तर स्थिर होने के बाद भी खादर क्षेत्र से जुड़े हजारों परिवारों में व्याप्त बेचैनी दूर नहीं हो रही है। निचले जंगल में गंगा के उफान का पानी भरा होने से फसलों में बर्बादी के साथ ही पशुओं के चारे की किल्लत हो गई है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश का सिलसिला धीमा होने के कारण बिजनौर बैराज से छोड़े जा रहे पानी में भी काफी गिरावट आई है। जिससे 24 घंटों के भीतर गंगा का जलस्तर स्थिर चल रहा है। गंगा का उफान न बढ़ने से खादर क्षेत्र से जुड़े एक दर्जन से अधिक गांवों के हजारों परिवारों की बेचैनी कुछ कम तो हुई है, परंतु समस्या जस की तस बनी हुई हैं।
विज्ञापन

चक लठीरा के प्रधान निरंजन सिंह राणा का कहना है कि गंगा का जलस्तर स्थिर होने से बाढ़ का खतरा कुछ कम हुआ है, परंतु इसके बाद भी हजारों बीघा निचले जंगल में पानी भरा होने से फसल बर्बाद हो रही है। केंद्रीय जल आयोग के गेज अधिकारी आबाद आलम का कहना है कि शुक्रवार की देर शाम से लेकर शनिवार की देर शाम तक 24 घंटों के भीतर गढ़ गंगा का जलस्तर समुद्रतल से 198.38 मीटर के निशान पर स्थिर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम अंकित कुमार वर्मा का कहना है कि बारिश व बैराज से अतिरिक्त जल छोड़े जाने के कारण जलस्तर में उतार चढ़ाव हो रहा है। फिलहाल क्षेत्र में बाढ़ की कोई संभावना नहीं है। फिर भी प्रशासनिक स्तर से बाढ़ से निपटने को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed