फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   demand circle rate increase

Hapur News: गांवों में सर्किल रेट बढ़ाने की मांग

Fri, 06 Jun 2025 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 06 Jun 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
demand circle rate increase
हापुड़। तहसील क्षेत्र के गांवों में सर्किल रेट दो गुना तक बढ़ाने की मांग को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने डीएम अभिषेक पांडेय को एक ज्ञापन सौंपा। साथ ही सिंभावली के गांव भोवापुर मस्तानगर में पानी की टंकी से दूषित पानी आने की शिकायत की।
विज्ञापन


संगठन के युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि शहर के आसपास जो गांव लगते हैं, उनमें सर्किल रेट कम हैं। इस कारण किसानों के साथ-साथ योजनाओं व सरकारी राजस्व को भी नुकसान हो रहा है। गांवों का सर्किल रेट पिछले लगभग 20 वर्षों से बढ़ाया नहीं गया है। इससे किसानों की जमीन कम दामों पर अधिग्रहण होने का खतरा बना रहता है। इसलिए शहर से लगे हुए गांवों का सर्किल रेट ज्यादा से ज्यादा बढ़ाया जाए। अभी करीब 70 प्रतिशत सर्किल रेट कम है। इससे बहुत से गांवों के किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। गांवों का सर्किल रेट दोगुना तक बढ़ाया जाए। यदि किसानों की इस मांग को पूरा नहीं किया जाता है तो फिर धरना-प्रदर्शन व आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। उन्होंने कहा कि भोवापुर मस्तान नगर, मोहम्मद खुड़लिया में बनाई गई टंकी से दूषित पानी आ रहा है। इस दौरान सलीम, मुजाहिद, इमरान त्यागी, असद, युसूफ, अशोक त्यागी, अदनान, रोहित सिरोही, कुलदीप सिरोही, आकाश कुमार, विकास त्यागी, पवन त्यागी, विपिन त्यागी, मोनू गुर्जर, यतेंद्र सिंह, मुन्नू, समीर, धर्मवीर त्यागी, मोहम्मद बिलाल, शेरू चौधरी, परवेज त्यागी, नदीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed