फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   death of an old men in america

Hapur News: अमेरिका में हुई हापुड़ के बुजुर्ग की मौत, चार दिन से शव के इंतजार में परिजन

Wed, 24 Dec 2025 10:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 24 Dec 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
death of an old men in america
हापुड़। नगर के मोहल्ला कोठीगेट निवासी 67 वर्षीय दयानंद शर्मा की अमेरिका के न्यूजर्सी में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वे अपनी बेटी से मिलने के लिए गए हुए थे। पिछले चार दिन से वहां क्रिसमस की छुट्टियां होने के कारण उनका मृत्यु प्रमाण जारी नहीं हुआ है। इसके कारण परिजन पिछले चार दिनों से शव का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

दयानंद शर्मा के बेटी शिखा शर्मा अपने पति आशीष शर्मा के साथ अमेरिका के न्यू जर्सी में रहती हैं। आशीष शर्मा वहां एक आईटी कंपनी में कार्यरत हैं। उनके बड़े बेटे पुनीत शर्मा ने बताया कि करीब दो माह पहले दयानंद शर्मा अपनी बेटी और दामाद के पास मिलने के लिए गए थे, लेकिन अनहोनी को कुछ और ही मंजूर था। रविवार को अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ। उन्हें परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि इसके बाद उनके शव को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन क्रिसमस के कारण मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पाया है। पुनीत शर्मा ने बताया कि अमेरिका में क्रिसमस की छुट्टी चल रही हैं। वे भारतीय दूतावास के लगातार संपर्क में हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिलाया है कि उनकी अमेरिकी दूतावास में बात हो गई है। 26 दिसंबर की सुबह मृत्यु प्रमाण पत्र उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद शव को भारत लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed