फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   death of a biker in accident

Hapur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 27 Oct 2023 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 27 Oct 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
death of a biker in accident
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में पलवाड़ा रोड पर वाहन की चपेट में आए राजस्व कर्मी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जखैड़ा रहमतपुर निवासी 45 वर्षीय ओमप्रकाश जनपद बुलंदशहर की स्याना तहसील के राजस्व विभाग में कार्यरत थे। शुक्रवार की दोपहर ब्रजघाट के श्मशान घाट में गांव के ही बिजेंद्र सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। पलवाड़ा रोड पर तेज रफ्तार में जा रहे वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहे ओमप्रकाश गंभीर रूप में घायल हो गए। राहगीरों ने आनन फानन में घायल को ऑटो से गढ़ सीएचसी में भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया, जिसकी खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। थाना अध्यक्ष संदीप मलिक का कहना है कि शव पोस्टमार्टम को भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश कराई जा रही है। मृतक के परिजनों की तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed