फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dead body found of a petrol pump owner

Hapur News: पेट्रोल पंप स्वामी का कमरे में गोली लगा मिला शव

Mon, 14 Jul 2025 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 14 Jul 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
dead body found of a petrol pump owner
- पास में ही पड़ी मिली रिवाल्वर, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने की जांच
विज्ञापन

सिंभावली। थाना क्षेत्र के गांव नवादा कला में पेट्रोल पंप स्वामी 56 वर्षीय सुकेश पाल सिंह की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सोमवार की सुबह उनका शव उनके ही कमरे में बेड पर खून से लथपथ पड़ा मिला। पास में ही उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी पड़ी हुई मिली। परिजन आत्महत्या की करने की बात कर रहे हैं। वहीं, पुलिस और फोरेंसिंक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

मूल रूप से गांव न्याजपुर खय्या निवासी सुकेश पाल सिंह पिछले कई वर्ष से अपनी ससुराल नवादा के जंगल में पेट्रोल पंप का संचालन करते थे। उनका नोएडा में भी पत्थर का काम है। उनके परिवार में पत्नी और दो जुड़वा बेटा-बेटी हैं। बताया गया है कि सोमवार की सुबह करीब पांच बजे वह सोकर उठे और पेट्रोल पंप पर चले गए। घूमने के बाद वह अपने कमरे में आए और पत्नी से चाय बनाने के लिए कहा। कुछ देर बाद जैसे ही पत्नी कमरे में चाय लेकर पहुंची, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई। उन्होंने देखा कि उनके पति बेड पर मृत पड़े हुए हैं। शव के पास ही उनकी रिवाल्वर पड़ी हुई थी। मृतक के सिर से खून बह रहा था, यह देखकर उनकी चीख निकल गई। घटना की जानकारी सिंभावली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे को सील करते हुए फोरेंसिक टीम को सूचना देकर घटनास्थल पर बुला लिया ,जहां बारीकी से मामले की जांच की गई।
विज्ञापन


रिवाल्वर से हुई तीन राउंड फायरिंग

बताया गया है कि सुकेश पाल सिंह की जिस रिवाल्वर की गोली लगने से मौत हुई है, उससे तीन राउंड गोली चली हैं। एक गोली कमरे की दीवार, जबकि एक गोली पास में लगे शीशे में लगी। वहीं, तीसरी गोली मृतक के सिर में लगी है। पुलिस ने रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट -

प्रथम दृष्टि में मामला आत्महत्या से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। घर पर बस मृतक की पत्नी मौजूद थीं। रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया गया है। गहनता से जांच कराई जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - विनीत भटनागर, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed