फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Crowd of women gathered for Holi worship

Hapur News: होली पूजन के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Crowd of women gathered for Holi worship
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। होलिका दहन से पूर्व होली पूजन के लिए रविवार सुबह से ही हजारों महिला श्रद्धालुओं की भीड़ चंडी मंदिर के बाहर स्थित श्री शिव मंदिर के पास रखी होली के आसपास लगी रही। महिलाओं ने भक्तिभाव से होली का पूजन किया। इस दौरान मंदिर के बाहर मेला लगा, जिसका बच्चों ने खूब आनंद लिया। देर रात विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन किया गया।

होली को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखा। महिला श्रद्धालुओं की भीड़ श्री चंडी देवी मंदिर पर लगनी शुरू हो गई थी। महिला श्रद्धालु पूजन मुहूर्त के हिसाब से ही पूजा करने पहुंची। गोबर से बने उपले व बुरकले के साथ पहुंची महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


शहर में सार्वजनिक स्थानों पर रखी होली के चारों ओर गुब्बारे आदि लगाकर सजावट की गई। होलिका दहन के लिए उपलों के ढेर भी लगाए गए। जिलेभर में करीब 688 स्थानों पर होलिका दहन होना था। भद्रा के चलते देर रात 11.13 बजे के बाद होलिका का दहन किया गया। होली में आग लगते ही होली के चारों ओर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने जौ की बाली भूनी। लोगों ने होलिका की परिक्रमा की और जौं की बाली भूनी। घरों में होली पूजने के लिए पुरुष होली की अग्नि भी अपने घर ले गए। घर में रखी होलिका का दहन किया। जिसके बाद एक दूसरे को जौ की बाली देकर होली की शुभकामनाएं दी। देर रात तक लोगों का होली की शुभकामनाएं देने का सिलसिला चलता रहा। शहर के गली मोहल्लों में भीड़भाड़ भी रही। बच्चों से लेकर बड़े-बड़े अपनी टोलियों में शामिल होकर एक-दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं देते दिखे। आवास विकास और दूसरे मंदिरों पर भी महिलाओं की भीड़ रही। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे, मंदिरों और होलिका दहन स्थलों पर पुलिसकर्मी गश्त करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बच्चों में दिखा खासा उत्साह-

रंगों के त्योहार होली की धूम बच्चों में खूब रही। सुबह से ही बच्चों में होली को लेकर उत्साह देखने को मिला। दिन में बाजार तो सूने रहे लेकिन, रंगों पिचकारियों और मिठाइयों की दुकानों पर काफी भीड़ रही। कई तरह-तरह की पिचकारियों से लोग खेलते दिखे। दिनभर युवा पानी से भरे गुब्बारे भी राहगीरों पर मारते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed