{"_id":"58fe19d24f1c1b9e65c0c48c","slug":"trying-to-burn-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 24 Apr 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गेंदू नंगला निवासी विवाहिता को झुलसाकर मारने की कोशिश की गई। मामले में सोमवार को पीड़िता ने एसपी कार्यालय से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी ने कार्रवाई के लिए संबंधित थाना पुलिस को आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर के सादुल्लापुर निवासी दीपा ने बताया कि फरवरी 2016 में उसकी शादी बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गंदु नंगला निवासी अतुल पुत्र जगबीर के साथ हुई थी। अतुल नोएडा में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन
शादी के बाद से दीपा को ससुराल पक्ष के लोग उसे कार व नकदी की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। दीपा ने बताया कि 19 अप्रैल को उसकी सास सुमन ने जान से मारने की नीयत से सोते समय उसके ऊपर केरोसिन छिड़कर आग लगा दी थी।
विज्ञापन
उसकी चीख सुनकर पड़ोसियों ने उसे बचा लिया था। इस मामले में 21 अप्रैल को पति व सास ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लेकिन अब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हो पायी है।
सोमवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंची। एसपी हेमंत कुटियाल ने मामले को लेकर बहादुरगढ़ पुलिस को कार्रवाई में तेजी के निर्देश दिये हैं।