फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Three people were nominated.

प्रधान ने तीन लोगों को कराया नामजद

Thu, 25 Aug 2016 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 25 Aug 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
Three people were nominated.
माता के मठ का स्थान बदलने पर हुए झगड़े में पांच लोग घायल - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के भोवापुर गांव में मंगलवार देर शाम माता के मठ का स्थान बदलने पर दो पक्षों में  बवाल हो गया था। इस दौरान दोनों ओर से हुए पथराव में प्रधान सहित पांच लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह हालात को संभाला। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों पर पुलिस ने एससी एक्ट की धाराएं भी लगाई है। दरअसल, भोवापुर गांव में रिलायंस रोड पर माता का मठ है। करीब पचास साल से लोग यहां पूजा अर्चना करते आ रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार शाम एक पक्ष ने माता के मठ का स्थान बदलने की कोशिश की तो लोग भड़क गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे चले और फिर पथराव हुआ। इसमें एक पक्ष की ओर से ग्राम प्रधान राजकुमार और दूसरे पक्ष के हरीशचंद, कृष्ण गिरि, मंजीत गिरि और सत्तन गिरि घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात संभाला था। ग्राम प्रधान ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी। अब इस मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर ललित, सोनू, प्रवेश निवासी भोवापुर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ एसटी एक्ट की धाराएं भी लगाई हैं। कोतवाल यशवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी गई है। जल्द तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed