Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bundi_Knife attack near school l

राजस्थान: स्कूल की छुट्टी के बाद गोलगप्पे खाने रुके छात्र, युवकों ने चाकू से किया हमला; एक की हालत गंभीर

Mon, 02 Nov 2026 06:19 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: बूँदी ब्यूरो Updated Mon, 02 Nov 2026 06:19 PM IST
सार

राजस्थान के बूंदी में स्कूल की छुट्टी के बाद गोलगप्पे खाने रुके दो नाबालिग छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया गया। वारदात में दोनों छात्र घायल हो गए। एक छात्र के पेट में चाकू लगने से उसकी हालत गंभीर है, जिसे कोटा रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Bundi_Knife attack near school l
बूंदी में स्कूल के पास छात्रों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला।

विस्तार

बूंदी के सदर थाना क्षेत्र के माटूंदा गांव में सोमवार दोपहर छात्रों के बीच चाकूबाजी की घटना सामने आई। स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौटने से पहले गोलगप्पे खाने रुके दो छात्रों पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। वारदात में दोनों नाबालिग छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन


एक छात्र के पेट में चाकू लगने से उसकी हालत गंभीर हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर किया गया। वहीं दूसरे छात्र की जांघ पर चोट आई है। उसका बूंदी जिला अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन


गोलगप्पे खाने रुके थे छात्र
जानकारी के अनुसार माटूंदा सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र सोमवार दोपहर छुट्टी होने के बाद स्कूल से बाहर निकले थे। स्कूल से करीब 100 मीटर की दूरी पर कुछ छात्र गोलगप्पे खाने के लिए रुक गए। इसी दौरान वहां पहुंचे युवकों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में दोनों छात्रों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हमले के बाद आरोपी मौके से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक के पेट, दूसरे की जांघ पर वार
हमले में एक छात्र के पेट के बाईं तरफ चाकू लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरे छात्र की जांघ पर चाकू से वार किया गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल छात्र को कोटा रेफर कर दिया, जबकि दूसरे का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

12वीं कक्षा में पढ़ता है घायल छात्र
अस्पताल में भर्ती 17 वर्षीय छात्र ने बताया कि वह 12वीं कक्षा में पढ़ता है। स्कूल की छुट्टी के बाद वह अपने साथियों के साथ गोलगप्पे खाने गया था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन पर हमला कर दिया। छात्र के अनुसार उसे और उसके साथी को चाकू लगे हैं। उसने किसी पुरानी रंजिश या विवाद की जानकारी होने से इनकार किया है।


ये भी पढ़ें- राजस्थान: पति की मौत के बाद छिनने वाला था आशियाना, सेना के अधिकारियों ने ऐसे बचाया पूर्व सैनिक की पत्नी का घर

पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज
सदर थाना अधिकारी भंवर सिंह ने बताया कि घायल छात्र के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किस विवाद को लेकर किया गया। पुलिस आरोपियों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed