फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Traffic jams at Sitapur underpass and Mandi Road have increased people's problems

Haridwar News: सीतापुर अंडरपास और मंडी रोड पर जाम ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

Mon, 02 Nov 2026 07:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Traffic jams at Sitapur underpass and Mandi Road have increased people's problems
हरिद्वार। ज्वालापुर में हरिलोक तिराहे पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य ने शहर की यातायात व्यवस्था का दबाव आसपास के मार्गों पर बढ़ा दिया है। सीतापुर अंडरपास और मंडी रोड पर रोजाना लगने वाला जाम अब लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। यातायात डायवर्जन के चलते इन मार्गों पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। हालात यह हैं कि सुबह से शाम तक रुक-रुककर जाम लगता रहता है। इसके चलते स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और राहगीरों को आवाजाही में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। हरिलोक तिराहे पर फ्लाईओवर निर्माण के चलते तिराहे से होकर गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से निकाला जा रहा है। इससे सीतापुर अंडरपास और मंडी रोड पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। अंडरपास पर संकरा रास्ता और वाहनों की अधिक संख्या जाम की बड़ी वजह बन रही है। वहीं, मंडी रोड पर भी वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय निवासी मुसर्रत अंसारी, वसीम सलमानी, अभिषेक मित्तल, अभिनव, मीनू, डोली, पंकज शर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से यातायात का दबाव बढ़ा है, लेकिन जाम से निपटने के लिए प्रभावी व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। प्रमुख स्थानों पर यातायात पुलिस की पर्याप्त तैनाती और डायवर्जन के बेहतर प्रबंधन की जरूरत है। मौके पर सिर्फ अधिकांश पीआरडी कर्मी या होमगार्ड ही नजर आते हैं। यहां लगातार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने से ही व्यवस्था दुरुस्त हो सकती है। एसपी सिटी दीपक सिंह का कहना है कि इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed