{"_id":"6ae89023fa63e7c0770f70da","slug":"smothered-the-face-of-a-sleeping-young-man-with-a-pillow-and-threatened-to-kill-him-panipat-news-c-244-1-pnp1006-167020-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सो रहे युवक का तकिये से मुंह दबाया, जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सो रहे युवक का तकिये से मुंह दबाया, जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
हलदाना गांव की घटना, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार; प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। हलदाना गांव में घर में सो रहे युवक कृष्ण का तकिये से मुंह दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का विनय उसके कमरे में घुस आया और विरोध करने पर थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी एक अन्य युवक के साथ भाग गया। जाते समय दोनों ने कृष्ण को जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस को दी शिकायत में कृष्ण ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। रात करीब 10 बजे परिवार के साथ खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सो रहा था। इसी दौरान विनय ने तकिये से उसका मुंह दबाने की कोशिश की और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसकी मां और चाचा का बेटा संदीप मौके पर पहुंचे। राहुल नाम का युवक भी वहां आया और विनय को अपने साथ लेकर चला गया।
कृष्ण ने बताया कि घटना के बाद उसने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया। आरोपियों के डर से वह घर से बाहर निकलने में भी भय महसूस कर रहा है। उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। समालखा थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।