{"_id":"6ae88feace05a3478c00f7d6","slug":"three-accused-in-the-attack-on-the-registrar-are-underground-police-raid-in-search-of-them-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-156228-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कुलसचिव पर हमले के तीन आरोपी भूमिगत, तलाश में पुलिस की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कुलसचिव पर हमले के तीन आरोपी भूमिगत, तलाश में पुलिस की दबिश
विज्ञापन
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार पर जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष समेत तीन आरोपी फरार हैं। सभी भूमिगत हो गए हैं। उनकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार, 31 अक्तूबर को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों के धरने के दौरान विवाद हो गया था। आरोप है कि धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कुलसचिव के साथ मारपीट की थी। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए थे। आरोप था कि कड़े से उन पर हमला किया था। हाथ में लिया हुआ बैग छीना था जबकि कुलपति कार्यालय में घुसने का प्रयास करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर तोड़ दिए गए थे।
मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत प्रभावी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। शनिवार को चार आरोपियों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया था, जबकि रविवार को उमाशंकर, नरेंद्र मलिक और ओमबीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अब पुलिस शेष आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। टीमें तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विभागीय कार्रवाई की भी तैयारी
- कुलसचिव पर हमला करने वाले आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के बाद अब विभागीय कार्रवाई की भी तैयारी चल रही है। कुलपित की ओर से भी आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विवि प्रशासन इसकी तैयारी कर रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --