फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Theft from two homes.

दो घरों से जेवर समेत लाखों की चोरी

Wed, 22 Jun 2016 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 22 Jun 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
Theft from two homes.
हापुड़ व पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में घूमी चोरों की बारात - फोटो : अमर उजाला

हापुड़ व पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात चोरों ने दो घरों से जेवर व नगदी समेत कई लाख का माल पार कर दिया। हापुड़ में लक्ष्मण गली में बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर व नगदी समेत हजारों का माल पार कर दिया।

विज्ञापन


चोरों ने इसी मकान से सटे दूसरे खाली मकान का भी ताला चटका दिया, लेकिन यहां से उनके हाथ कुछ नहीं लगा। वहीं, पिलखुवा के गांव गालंद में चोरों ने एक मकान से 70 हजार रुपये की नगदी सहित डेढ़ लाख रुपये का माल चोरी कर लिया।
विज्ञापन


हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मण गली नंबर-एक में स्व.महेश चंद गर्ग का मकान है। उनका पुत्र राहुल गर्ग गुड़गांव में नौकरी करता है और परिवार के साथ वहीं रहता है। इसके चलते मकान पर ताला लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की रात चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर जेवर-नगदी व अन्य कीमती सामान उठा ले गए। इसके बाद पड़ोस में मेडिकल एसोसिएशन के सचिव विकास गर्ग के बंद मकान का भी ताला तोड़ दिया।

हालांकि इस मकान में चोरों को कुछ हाथ नहीं लगा। बुधवार की सुबह पड़ोसियों ने दोनों मकानों के ताले टूटे देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

उधर, एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  उधर, पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में मंगलवार की रात चोरों ने गांव गालंद में तेजपाल के घर को निशाना बनाया।


वह अपने परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। तभी चोर मकान से 70 हजार रुपये की नगदी, सोने का हार, गले का ओम, चांदी की पाजेब सहित लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह तेजपाल की पत्नी नीचे आई तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।

पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल यशवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed