{"_id":"56fbf72c4f1c1b3e68f003ca","slug":"the-young-man-dip-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया युवक डूबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया युवक डूबा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 30 Mar 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
तालाब में नहाने गया युवक डूबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ रोड पर मोहल्ला भीमनगर के पास स्थित एक तालाब में दोस्तों के साथ नहाने गए एक युवक की डूबकर मौत हो गई। आसपास के लोगों ने युवक को बचाने की भी कोशिश की थी, लेकिन वह दलदल में फंस गया था।
विज्ञापन
भीम नगर निवासी गुड्डू (22) बुधवार दोपहर रेलवे लाइन के पास स्थित तालाब में दो दोस्तों के साथ नहाने गया था। गुड्डू तालाब में डूबने लगा और दलदल में फंस गया। उसके दोनों दोस्त और ओवरब्रिज पर काम कर रहा मजदूर रिजवान बचाने के लिए तालाब में कूद गया।
विज्ञापन
किसी तरह गुड्डू को तालाब से निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सैकड़ों लोग और उसकी मां कुंता भी पहुंच गई। गुड्डू का शव देखकर उसकी मां का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
गुड्डू के पिता रामदास का कई साल पहले निधन हो गया था। उसके दो छोटे भाई और एक बहन है। एसओ देहात दीक्षित त्यागी ने बताया कि गुड्डू के परिजनों का कहना है कि गुड्डू को मिर्गी का दौरा पड़ता था। उसके दौरा पड़ गया हो। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।