फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The body of a pregnant woman found hanging.

गर्भवती महिला का पंखे से लटका मिला शव

Wed, 03 Aug 2016 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 03 Aug 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
The body of a pregnant woman found hanging.
गर्भवती महिला का शव पंखे से लटका मिला - फोटो : अमर उजाला

नगर के कासमपुरा मोहल्ला में मंगलवार रात एक गर्भवती महिला का शव पंखे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। पड़ोसियों की सूचना पर ससुराल पहुंचे मायके वालों ने खूब हंगामा किया। पीड़ित परिजनों ने कोतवाली में दहेज हत्या की रिपोर्ट कराई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  जिला बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र के मुनकंदगढ़ी मोहल्ला निवासी उमराव सिंह की पुत्री राजकुमारी का विवाह ढाई साल पहले नगर के कासमपुरा मोहल्ला निवासी संजय से हुआ था।
विज्ञापन


संजय गृहस्थी करता है। एक बच्चे की मां राजकुमारी फिलहाल गर्भवती थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में बुलेट गाड़ी और 50 हजार रुपये की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करते थे। विरोध करने पर मारपीट भी की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे राजकुमारी का शव उसके कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला। परिजनों की चीख पुकार पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और मायके वालों को सूचना दी।

सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग कासमपुरा पहुंचे और दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। परिजनों के हंगामा की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह समझाकर परिजनों को शांत कराया।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर पति संजय, सास इंद्रवती और ननद कुक्की के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed