{"_id":"57066dd24f1c1ba01ac81109","slug":"student-kidnaped","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल की छात्रा का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईस्कूल की छात्रा का अपहरण
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 07 Apr 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल की एक छात्रा का अपहरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बछलौता गांव से हाईस्कूल की एक छात्रा के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों ने थाने में एक युवक पर शक जताकर तहरीर दी। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और फिर छोड़ दिया। पुलिस ने किशोरी को फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
बछलौता गांव निवासी राम सिंह की 16 वर्षीय पुत्री गांव के ही एक माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10वीं की छात्रा है। वह तीन अप्रैल को सुबह 11 बजे खेत पर जाने के लिए निकली थी। काफी देर तक भी वह नहीं लौटी। परिजनों ने काफी उसकी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का पता नहीं चला।
विज्ञापन
परिजनों ने उसकी किताब पर एक मोबाइल नंबर लिखा देखा, जो गांव के ही एक युवक का था। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताकर युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को पूछताछ करने के लिए हिरासत में भी लिया, लेकिन बाद में छोड़ दिया। छात्रा के परिजनों ने पुलिस पर सांठगांठ का आरोप लगाकर बृहस्पतिवार को एसपी ऑफिस में शिकायती पत्र दिया। एसपी अलंकृता सिंह ने मामले की जांच के निर्देश बाबूगढ़ पुलिस को दिए है।