{"_id":"58f4d5334f1c1b18744716b2","slug":"schoolgirl-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मां को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मां को पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 17 Apr 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में सोमवार दोपहर एक युवक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। छात्रा की चीख सुनकर मां दौड़कर पहुंची तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। मां-बेटी ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर एक मोहल्ले में रहने वाली छात्रा बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही थी। तभी घर से कुछ दूरी पर एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
इसपर छात्रा ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मां मौके पर पहुंची और आरोपी का विरोध करने लगी। इससे गुस्साए आरोपी ने महिला की पिटाई कर दी। चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है। जल्द आरोपी को दबोच लिया जाएगा।