फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Police in front of the stone-beating.

पुलिस के सामने एफसीआई परिसर में पथराव-मारपीट

Sat, 16 Apr 2016 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 16 Apr 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
Police in front of the stone-beating.
ट्रक चालकों ने युवकों पर किया पथराव - फोटो : अमर उजाला

मेरठ रोड फ्लाईओवर पर एक ट्रक टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार और उनके कैंटर सवार साथियों ने ट्रक का पीछा किया तथा एफसीआई परिसर में घुस गए। उन्होंने ट्रक चालक को पत्थर मारकर लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन


बाद में पुलिस की मौजूदगी में ट्रक चालकों ने हमलावर युवकों पर पथराव किया और कुर्सियां चलाईं। इस दौरान पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे और कंट्रोल रूम को मैसेज कर फोर्स मांगा गया, लेकिन फोर्स के पहुंचने के पहले ही कैंटर सवार भाग गए।
विज्ञापन


मेरठ रोड पर एफसीआई का क्षेत्रीय कार्यालय और डिपो है। मधुबन कालोनी निवासी भूपेंद्र सिंह ट्रक चलाता है। वह शनिवार को एफसीआई परिसर से अनाज लेने के लिए अपना ट्रक लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि जब वह मेरठ रोड स्थित फ्लाईओवर से एफसीआई कार्यालय की ओर मुड़ा, तभी एक सैंट्रो कार में ट्रक की साइड लग गई। कार का शीशा टूट गया और पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पीछे से कैंटर में आ रहे कार सवारों के साथी युवकों ने ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया।

भूपेंद्र ने ट्रक को एफसीआई परिसर में घुसा दिया। पीछे से कैंटर सवार युवक भी घुस आए। वहां युवकों ने भूपेंद्र सिंह से मारपीट की और उसका सिर पत्थर मारकर लहूलुहान कर दिया तथा भाग निकले। एफसीआई में मौजूद ट्रक चालकों ने कैंटर वहीं रोक लिया।

कैंटर को छुड़ाने के लिए युवकों ने पुलिस की मदद ली। जब पुलिस कैंटर छुड़ाने एफसीआई परिसर पहुंची तो वहां ट्रक चालकों ने युवकों को दौड़ा लिया और पुलिस के सामने ही जमकर पीटा। उन पर कुर्सियां फंकी।

भाग रहे युवकों पर चालकों ने पथराव कर दिया। पुलिस इस बवाल को होते देखती रही। पुलिस कर्मियों ने वायरलेस कर सूचना कंट्रोल रूम को दी। फोर्स आने के बाद मामले की जांच की जा रही थी।


यदि ऐसा हुआ है तो गंभीर मामला है। जिस व्यक्ति की कार क्षतिग्रस्त हुई थी, उस व्यक्ति को कोतवाली में तहरीर देनी चाहिए थी। बिना आज्ञा के एफसीआई परिसर में घुसना भी गलत है। इसकी जांच कराई जाएगी। - विशाल यादव, सीओ सिटी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed