{"_id":"591c73434f1c1bd520f23219","slug":"one-accused-arrested-in-fake-passport-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी पासपोर्ट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी पासपोर्ट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 17 May 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
पासपोर्ट
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में फर्जी पते पर पासपोर्ट बनने के मामले में एनआईए ने जांच तेज कर दी है। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में नामजद कामिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एनआईए की टीम द्वारा घंटों कोतवाली पुलिस, एलआईयू व मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की गयी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दिलावर हुसैन निवासी भंडा पट्टी ने वर्ष 2013 में पासपोर्ट बनवाया था। कुछ दिन पूर्व एनआईए व आईबी के अधिकारियों को दिलावर हुसैन द्वारा बनवाए गए पासपोर्ट के संदिग्ध पते पर बने होने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
इसके बाद से टीम द्वारा हापुड़ में मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में कानून गोयान निवासी कामिल व उसकी पत्नी अरशी के गारंटर बनना सामने आया। जिसके बाद दिलावर हुसैन, कामिल व अरशी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी।
विज्ञापन
इस मामले में एनआईए के अधिकारियों ने जांच तेज करते हुए बुधवार को पुलिस व खुफिया विभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत के साथ ही मोहल्ले के लोगों से भी पूछताछ की। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को कामिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अब टीम को दिलावर की सरगर्मी से तलाश है। टीम के अधिकारियों के अनुसार दिलावर के बारे में जांच की जा रही है। उसकी तलाश करना ही सबसे बड़ी चुनौती है लेकिन अभी तक दिलावर के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।