{"_id":"57163a114f1c1bfa768b466f","slug":"mobilize-to-stop-gambling","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कालोनी में जुआ बंद कराने को लामबंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक कालोनी में जुआ बंद कराने को लामबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 19 Apr 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
rupees
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र की बैंक कालोनी में एक मकान में जुआ और सट्टा बंद कराने के लिए अब मोहल्ले के लोग लामबंद हो गए हैं। सोमवार को इस मामले में मोहल्लेवासियों ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
अब वे आईजी और मुख्यमंत्री तक इस बात को पहुंचाने के लिए पत्राचार करने की बात कह रहे हैं। बैंक कालोनी में एक व्यक्ति के मकान में पिछले काफी समय से जुआ और सट्टे का अवैध कारोबार होता है।
विज्ञापन
इसे बंद कराने के लिए मोहल्ले के लोग 14 अप्रैल से संघर्ष कर रहे हैं। बीते रविवार को भी इस मोहल्ले में जुआ खेलने पर जमकर हंगामा हो गया था और जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन
राजपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, अजय कुमार, प्रताप सिंह, लाला राम, मुकेश आजाद, कंगाली राम, भूरे सिंह, मुकेश चंद, राम सिंह आदि का कहना है कि इस अवैध कारोबार से पूरे मोहल्ले में गलत असर पड़ रहा है।