{"_id":"486283840824d7f41b246cc15d96d825","slug":"mobile-snatcher-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी एक्सप्रेस में यात्री से मोबाइल लूटने वाला दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मसूरी एक्सप्रेस में यात्री से मोबाइल लूटने वाला दबोचा
अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
मसूरी एक्सप्रेस में एक महिला यात्री से मोबाइल लूटने वाले एक बदमाश को जीआरपी ने दबोच लिया है। उसके कब्जे से लूट गए दो मोबाइल बरामद हुए हैं। जीआरपी बदमाश से पूछताछ कर रही है, ताकि ट्रेनों में हुई लूटपाट की कई घटनाओं का खुलासा हो सके।
जीआरपी एसओ सोमवीर सिंह ने बताया कि 18 जनवरी 2016 को मसूरी एक्सप्रेस में सफर कर रही दिल्ली निवासी रितू निगम के हाथ से एक युवक ने मोबाइल झपट लिया था। घटना की रिपोर्ट चौकी मे दर्ज कराई गई थी।
तभी से पुलिस बदमाश की तलाश कर रही थी। एसओ ने बताया कि सोमवार रात जीआरपी स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
जीआरपी ने उसे रोका तो वह भागने की कोशिश करने लगा। इस पर जीआरपी ने घेराबंदी करते हुए उसे दबोच लिया गया। आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए।
पूछताछ में उसने बताया कि उसने दोनों मोबाइल मसूरी एक्सप्रेस से लूटे थे। इन मोबाइल को वह बेचेने के लिए आया था। पकड़ा गया आरोपी मोहल्ला रफीकनगर निवासी सरताज है। बरामद मोबाइल में से एक रितू निगम का है।