{"_id":"584eb7584f1c1ba06f649a30","slug":"miscreants-broke-the-wall-of-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":" असामाजिक तत्वों ने मंदिर की दीवार तोड़ी, हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असामाजिक तत्वों ने मंदिर की दीवार तोड़ी, हंगामा
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 12 Dec 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
मंदिर की दीवार तोड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे-24 पर लाखन गांव में रविवार रात असामाजिक तत्वों ने एक मंदिर की दीवार तोड़ दी। सुबह टूटी दीवार देख ग्रामीणों में हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नेशनल हाईवे-24 पर लाखन गांव में एक मंदिर है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात असामाजिक तत्वों ने मंदिर की दीवार तोड़ दी।
विज्ञापन
सोमवार सुबह मंदिर की दीवार टूटी देख ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और हंगामा कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन
इस संबंध में ग्रामीणों ने कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ऐसी हरकत करने वाले को पकड़ लिया जाएगा। हंगामा करने में दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।