फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   man died in suspicious circumstances.

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Thu, 08 Sep 2016 07:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 08 Sep 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
man died in suspicious circumstances.
मौत - फोटो : file

क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी में ससुराल में आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हापुड़ पहुंचकर ससुरालियों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने मामले की शिकायत एसपी से की, लेकिन मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के गांव चुड़ियाला निवासी 22 वर्षीय नीटू की शादी नौ माह पूर्व हापुड़ में इंद्रगढ़ी निवासी आशा के साथ हुई थी।  शादी के कुछ दिन बाद दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। लगभग चार महीने पूर्व आशा अपने मायके में रहने लगी।
विज्ञापन


उसने चार दिन पूर्व एक पुत्र को जन्म दिया। जिसकी सूचना उसके पति को मिली। बुधवार को नीटू अपनी मां राजेश व एक दोस्त के साथ हापुड़ अपनी ससुराल आ गया। आरोप है कि ससुरालियों ने चाय में उसे जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे उसे उल्टी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद ससुराली उसे बेहोशी की हालत में गाजियाबाद में छोड़कर वापस लौट आए। युवक के परिजनों ने उसे मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना गाजियाबाद के भोजपुर थाने में दी,


लेकिन भोजपुर पुलिस ने मामला हापुड़ का बताकर टरका दिया। जिसके बाद पीड़ित परिजन हापुड़ पहुंचे। जहां उन्होंने एसपी अलंकृता सिंह से मिलकर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत की। मृतक के चाचा ने बताया कि पुलिस मामले को टरकाने में लगी है।

जिसके चलते शव का पोस्टमार्टम भी नहीं हो पा रहा है। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed