{"_id":"574708414f1c1b2f2d691f79","slug":"man-dead-electric-sock","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से युवक की मौत, लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से युवक की मौत, लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 26 May 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बछलौता रोड पर हुई घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बछलौता रोड पर घर के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने पावर कारपोरेशन के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर जाम लगाया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझाबुझा कर जाम खत्म कराया। बाबूगढ़ कस्बा निवासी अजय का पुत्र अवनीश (22) गुरुवार की शाम किसी काम से छत पर गया था।
विज्ञापन
छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से उसकी मौत हो गई। परिजनों को अवनीश की मौत का पता चला तो घर में कोहराम मच गया। उधर नागरिकों ने पावर कारपोरेशन के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। लोगों ने बताया कि आए दिन करंट लगने से कोई न कोई हादसा हो रहा है। लेकिन पावर कारपोरेशन के अधिकारी इसकी अनदेखी कर रहे हैं।
लोगों ने छतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटवाने की मांग की है। एसओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया। इसके बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।